द्विबुद्धवाद की अंत्येष्टि!
पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य मतावलंबियों के अनुसार "ब्राह्मण" बुद्ध ( विष्णु अवतार) गौतम बुद्ध से भिन्न है इसी को मै "द्विबुद्धवाद" की संज्ञा देता हूं। पहले इसका खण्डन करते हैं:
पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य मतावलंबियों के अनुसार "ब्राह्मण" बुद्ध ( विष्णु अवतार) गौतम बुद्ध से भिन्न है इसी को मै "द्विबुद्धवाद" की संज्ञा देता हूं। पहले इसका खण्डन करते हैं:
आगे वैशाखशुक्लपुष्पयोग में बुद्धजन्ममहोत्सव मानने का वर्णन है,जिसमे बुद्ध की प्रतिमा का औषधीय श्रृंगार, स्नानादि करके बौद्ध रीतिरिजाव अनुसार पूजा पाठ का वर्णन मिलता है,साथ ही शाक्यो,बौद्ध चीवर,चैत्यों का वर्णन भी मिलता है जो यह प्रमाणित करता है की विष्णु अवतार गौतम बुद्ध ही है।
उपरोक्त प्रमाणों के आधार पर यह स्पष्ट हो जाता है की पुराण वर्णित बुद्ध कोई और नही अपितु गौतम बुद्ध ही है।ऐतिहासिक दृष्टि से भी यही माना गया है की गौतम बुद्ध को ही हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के अवतार के रूप में समावेशित किया गया।यह भारतीय सभ्यता में दर्शनिक सामंजस्य को दिखाता है
यह एक पक्ष से ही नही होता आ रहा अपितु यह दर्शनिकावशोषण भारत के हर परंपरा में दृष्टिगोचर होता है, बौद्ध शास्त्रों में भी हिंदू देवी देवताओं,दर्शन इत्यादि को बौद्ध दर्शनानुसार में समावेशित किया गया है ,कभी इसपर विस्तार से चर्चा करेंगे।
हिमालई परंपरा में दोनो धर्मों में मेलजोल कितना अच्छा था। हिमालई बौद्ध ग्रंथो में हिंदू देवी देवताओं को पूजनीय माना गया है,और उनका दर्शनिक दृष्टि से समावेश किया गया है तो बुद्ध और बौद्ध प्रतीकों को भी हिंदू तंत्रों में सम्मिलित कर दिया है
उदाहरणस्वरूप श्री नेत्र तंत्र बुद्ध पर ध्यान करने को कहता है । और यहां भी बुद्ध गौतम बुद्ध ही है ,जो की उनके वर्णन से स्पष्ट है । "प्रलंबश्रुतिचीवर:" से यह बात स्पष्ट हो जाती है।
इसके अतिरिक्त जगतगुरु श्री माध्वाचार्य जी के महाभारत तात्पर्य निर्णय और श्री वदीराजस्वामीकृत दशावतार स्तुति भी शुद्धोधन सुत गौतम बुद्ध की ही बात करती है।श्री बन्नाजी गोविंदाचार्य के अनुसार माधवीय परम्परा में गौतम बुद्ध की ही बात हुई है।
विस्तार से देखे ⬇️
विस्तार से देखे ⬇️
मेरे मतानुसार चुंकि महादेवी माया के पिता का नाम "अञ्जन" था , अत: संभवत: महादेवी माया के लिए "अञ्जना" प्रयुक्त हो सकता है यहां। और कीकट संभवत: प्राचीन मगध रहा होगा जिसमे नेपाल लुंबनी भी होगा।
द्विबुद्धवाद का मूल और इसके पीछे की मंशा
ऐसा पुराणोक्त और बौद्धग्रंथोक्त है की गौतम बुद्ध ने कुछ विशेष प्रकार के लोगो° का विरोध किया। ऐतिहासिक और हिन्दू धर्म ग्रंथो के गहनता पूर्वक अध्ययन के बाद ये स्पष्ट हो जाता है की प्राचीन काल से ही हिंदू पौराणिक समाज दो विचारो में विभक्त..

...रहा है बौद्ध धर्म के प्रति।एक समूह बुद्ध धर्म की धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करता था और बुद्ध में दिव्यता देखता था साथ ही दर्शनिक खण्डन भी करता था,इसी समूह ने बुद्ध को विष्णु अवतार की संज्ञा दी ।
इसके विपरीत एक समूह° बुद्ध के प्रति अनुकूल नहीं रहा यह बात कल्कि पुराण में लिखित बौद्धों के प्रति हिंसा ,और भविष्य पुराण में शाक्य सिंह गौतम बुद्ध को दैत्य बताते हुए श्लोक इंगित करते है। यही समूह° वर्तमान समय में द्विबुद्धवाद के जनक है। ऐसा मेरा मत है।पीछे की मंशा द्वेष है।
द्विबुद्धवाद का परिणाम
द्विबुद्धवाद का सिद्धांत अंतरिक रूप से बुद्ध के प्रति ईर्ष्या और द्वेष के प्रस्फुटन को सैद्धांतिक धरातल प्रदान करता है। इसकी आड़ में धार्मिक एकता को चोट पहुंचाना आसान है।बुद्ध के विशेष प्रकार के लोगो के प्रति प्रतिकूल विचारो को उद्धृत करेगा ये समूह ।

और ये शुरू भी हो गया है। लोगो पर मनोवैज्ञानिक असर डालते हुए ये गुट अपनी विचारधारा सफलता पूर्वक संप्रेषित कर सकता है। भविष्य में ये विचारधारा नकली अप्रमाणिक नवबौद्धों को ईंधन देंगी और भारत विरोधी गतिविधियों को प्रबल होने का सुअवसर मिलेगा।
होरा शास्त्र में भी बुद्ध का वर्णन ..
और अब आंखो की पट्टी खुल गई हो तो निम्नोक्त थ्रेड का अवलोकन करे।
महा बोधि वृक्ष को नमस्कार है ।
अब अगर मनोवैज्ञानिक प्रभाव कुंद पड़ गया हो तो निष्पक्ष दृष्टि से निम्नोक थ्रेड को पढ़े, विदित है की आज के समय में प्रचलित महायान व वज्रयान में अग्नि का बहुत महत्व है।
अब आध्यात्मिक दृष्टि रखते हुए निम्नोक्त थ्रेड पढ़े।
Loading suggestions...