ब्रिजेश: व्यास: ಬ್ರಿಜೇಶ್_ವ್ಯಸ್
ब्रिजेश: व्यास: ಬ್ರಿಜೇಶ್_ವ್ಯಸ್

@Brijesh_vyaas

3 Tweets 13 reads Aug 30, 2022
“ श्रीहनुमानजीद्वारा तारकब्रह्मका उपदेश “
एक समय सनकादियो, ऋषियों और प्रह्लाद आदि महाभागवतोंने श्रीहनुमानजीसे पूछा-
हनुमानजी! आप यह बतलानेकी कृपा करें कि वेदादि शास्त्रों, पुराणों तथा स्मृतियों आदिमें ब्रह्मवादियोंके लिये कौन-सा तत्त्व उपदिष्ट हुआ है,
१/२ 👇🏻
विष्णुके समस्त नामोंमें से तथा गणेश, सूर्य, शिव और शक्तिमें से तत्त्व कौन-सा है ?
हनुमानजी बोले–
आप संसारके बन्धनकानाश करनेवाली मेरी बातें सुनें । इन सब वेदादि शास्त्रोंमें परम तत्त्व ब्रह्मस्वरूप तारक ही है, राम ही परम ब्रह्म, राम ही परम तपःस्वरूप, राम ही परमतत्त्व हैं ।
१/३ 👇🏻
भो योगीन्द्राश्चैव ऋषयो विष्णुभक्तास्तथैव च ।
शृणुध्वं मामकीं वाचं भवबन्धविनाशिनीम् ।।
एतेषु चैव सर्वेषु तत्त्वं च ब्रह्मतारकम् ।
राम एव परं ब्रह्म राम एव परं तपः ।।
राम एव परं तत्त्वं श्रीरामो ब्रह्म तारकम् ।।
(रामरहस्योपनिषद्)
(कल्याण पत्रिका;गीताप्रेस,)
#why_dharma 🙌🏻

Loading suggestions...